मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

कब क्या बोलें क्या ना बोलें

जीवन में कब क्या बोलना चाहिए क्या नहीं बोलना चाहिए ये जानना कोई कला से कम नहीं है | जिसने ये जान लिया समझो उसने अपने जीवन की आधी जंग जीत ली | 



बोलने के साथ ही हमें ये भी पता होना चाहिए की हमें कब चुप रहना है | 

बहुत से लोग ज्यादा बोलने की वजह से बिना वजह की परेशानियों में उलझते रहते है | पर मेरा मानना है कि जीवन की बहुत सी उलझने मात्र कम बोलने से ही सुलझ जाती है | 

कुछ लोगों के सामने ये समस्या होती है की वो जब बोल जाते है तब उसके कुछ समय बाद उनको ये अहसास तो हो जाता है की उन्हें उस समय सामने वाले को ये नहीं बोलना चहिये था या फिर कम बोलके भी काम चल सकता था लकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और उनको लगता है कि अब पता नहीं मेरे बारे में वो क्या सोच रहे होंगे | 

तो आइये कुछ बिन्दुओ से मैं कुछ हद तक इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करता हूँ | 

 - कभी भी किसी से उसकी स्वयं की बुराई न करें चाहे वो व्यक्ति कितना भी समझदार हो | क्यूंकि हमें लगता है की ये व्यक्ति समझदार है तो ये हमारी बात समझेगा लेकिन ये पूर्णतः सत्य नहीं है | लोग अपनी बुराई को सहज ही स्वीकार नहीं करते और वो आपको ही बुरा समझेंगे | हो सकता है की वो आपसे दूरियां भी बनाले | 

 - कभी भी अपने उम्र से छोटे लोगों से अपनी उम्र से बड़े लोगों की बुराई न करें | क्यूंकि आपको पता नहीं इससे अर्थ का अनर्थ भी हो सकता है | 

 - अपने ऑफिस में कभी भी किसी से भी अपने बॉस की बुराई न करें चाहे कोई आपका कितना भी विश्वासपात्र हो | क्यूंकि ये बातें एक न एक दिन आपके बॉस के पास पहुंच ही जाएँगी | 

 - कभी कभी हम देखते है की कोई बहस बहुत लम्बी छिड़ जाती है और उस बहस का कोई अंत होता हुआ नहीं दिखता तो उस समय आपको चुप रहकर या सामने वाले से सहमति जताते हुए उस बहस का अंत कर देना चाहिए | 

 - कोई आपके काम आपकी सहायता करे तो उसके काम कभी भी कोई गलतियां न निकालें | 

- अपने माता पिता से कभी भी ऊँची आवाज में बात न करें | यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांतिपूर्वक असहमति जतायें या फिर चुप रहें | 

- व्यंग करने से बचे | लोग आपके द्वारा किये गए सभी अच्छे कार्यों को तो भूल सकते है लेकिन आपके द्वारा किये गए एक व्यंग को हमेशा याद रखने की कोशिस करते है और समय आने पर सूद सहित उसको चुकाने का प्रयास करते है | 

 - सार्वजानिक रूप से किसी भी मित्र का परिहास न करें | वो इस चीज को मन ही मन बहुत बुरा लेंगे | 


|| साभार || 

|| अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी जो तो कृपया पोस्ट को लाइक / शेयर करना ना भूलें || 

|| और मेरे उत्साह और ज्यादा लिखने के लिए अपना कमेंट / विचार पोस्ट पे जरूर लिखें | साभार | धन्यवाद || 

|| आप मेरी पोस्ट्स को सबसे पहले पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे (दाहिनी तरफ ऊपर फॉलो बटन पर क्लिक करें )

सोमवार, 11 अप्रैल 2022

संयुक्त परिवार में कैसे मिलजुल कर रहें ?

सबसे पहले समझते है संयुक्त परिवार होता क्या है : संयुक्त परिवार उसे कहते है जिसमे माँ - पिता के साथ उनके एक या एक से अधिक बच्चे एक साथ रह रहे हो | 



संयुक्त परिवार में रहने के फायदे और नुकसान दोनों है | इस पोस्ट में फायदों का बारे में ज्यादा बात नहीं करूँगा उन्हें दूसरी पोस्ट में साझा करने का प्रयास करूँगा | 

संयुक्त परिवार में सामान्यत देखा जाता है की यदि बच्चे कुंवारे है तो कोई समस्याएँ नहीं आती समस्याएं आना शरू होती है जब एक से अधिक बच्चो का विवाह हो जाता है | 

इसका ये मतलब कतई नहीं समझे की ये समस्याएँ उनकी पत्नियों की वजह से आती है | ये समस्याएँ परिस्थिति जन्य होती है | 

आओ समझने की कोशिस करते है की ऐसा किन किन बातों की वजह से हो सकता है : 

 - जब सभी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की वो ज्यादा काम करते है 

 - जब सभी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की वो ज्यादा पैसे कमा रहे है बाकि लोग कम कमाते है | 

 - जब सभी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की बाकि लोग ज्यादा पैसा खर्च करते है | 

 - जब किसी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की वो मेरी पीठ पीछे बुराई करते है | 

 - जब किसी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की जब मुझे सहायता की जरुरत पड़ती है तो कोई मेरी सहायता नहीं करता 

दोस्तों अभी तक हमने समझने की कोशिस की संयुक्त परिवार में समस्याओं के क्या क्या कारण हो सकते है | मैंने ऊपर संभावित कारण ही साँझा किये है लोगो के इनसे अलग कारन भी हो सकते है | आप उनको कमेंट सेक्शन में मुझसे साँझा कर सकते है में उनको इस पोस्ट में समाहित कर लूँगा | 

आखिर क्या हो सकता है इन समस्याओं का हल ? संयुक्त परिवार में कैसे मिलजुल कर रहें ? : 

 - कभी भी किसी भी परिवार सदस्य की दूसरे परिवार सदस्य या किसी और व्यक्ति से पीठ पीछे बुराई ना करें | यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे दूसरे सदस्य की बुराई करता है तो उसे तुरंत टोके और समझाएं की बुराई करने से कोई फायदा नहीं होगा बल्कि ये और गलतफहमियां ही बढ़ाएगा | अच्छा होगा की तुम सीधे ही उससे इस बात के बारे में बात कर लो | 

 - परिवार के किसी भी सदस्य की सहायता करने में कभी भी पीछे नहीं हटे | चाहे सहायता पैसों की हो या शारीरिक श्रम की |  जैसे की यदि किसी को जल्दी सुबह रेल पकड़नी है तो आप जल्दी जागने से न घबराएं | किसी को अस्पताल दिखा के लाना हो तो साथ जाएँ 

 - किसी के पैसे ज्यादा खर्च करने पर गुस्सा न हो, समय आने पर पैसे आपको भी खर्च करने पड़ेंगे | चाहे वो बच्चो के कपडे हो या कही बाहर घूमने जाना हो या किसी शादी में जाना हो | 

 - एक दूसरे का अपमान कभी भी न करे | लोग अपमान को कभी भी नहीं भूलते | खासकर व्यंग न करे | मजाक में भी | 

- पीठ पीछे एक सदस्य से दूसरे सदस्य की प्रशंसा करे | इससे एक दूसरे में विश्वास बढ़ता है | 

|| साभार || 

|| अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी जो तो कृपया पोस्ट को लाइक / शेयर करना ना भूलें || 

|| और मेरे उत्साह और ज्यादा लिखने के लिए अपना कमेंट / विचार पोस्ट पे जरूर लिखें | साभार | धन्यवाद || 

|| आप मेरी पोस्ट्स को सबसे पहले पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे (दाहिनी तरफ ऊपर फॉलो बटन पर क्लिक करें )

रविवार, 10 अप्रैल 2022

दिखावा करें या ना करें ?

आजकल आप सबको बहुत से लोग दिखावा करतें हुए दिख जायेंगे तो आपको लगता हो की ये लोग कितना अच्छा जीवन जी रहे है | 

    कितने महंगे मोबाइल्स काम में लेते है | 
    कितने महंगे कपडे पहनते है | 




 लेकिन आपको ये जानकर झटका लगेगा की जो दिख रहा है वो सच नहीं है | कोई बड़ी कार काम में लेने वाला खुश ही हो ऐसा नहीं है क्या पता वो कार उसने कर्जे से ली हो और उस कार का कर्जा भरते भरते वो परेशां हो गया हो | 

 ये बस कुछ उदाहरण थे ये समझने के लिए की क्या दिखावा इंसान को खुश कर सकता है ? 
 तो मित्रो मेरा उत्तर तो ना में होगा | दिखावा किसी भी व्यक्ति को खुश नहीं कर सकता बल्कि ये दुःख बढ़ाने का काम ही करता है | 

तोह फिर प्रश्न आता है - क्या अच्छे कपडे पहनना गलत है ? क्या महंगा मोबाइल काम में नहीं लेना चाहिए ? क्या कार नहीं खरीदनी चाहिए ? इत्यादि | 

तो इसका जवाब है दोस्तों यदि ये सब काम करने के लिए आपके पास पर्याप्त पैसा है तो आप ये सब काम खूब करें इसमें कोई बुराई नहीं लेकिन यदि ये सब काम आपको उधार के पैसे से करना पड़ रहा है तो सावधान हो जाये मेरे दोस्त ऐसा दिखावा सिवा दुःख के कुछ नहीं दे सकता | 

 अब आप सभी के मन में बहुत सारे सवाल आ रहे होंगे की यदि इस जीवन का आनद ही ना लिया जाये तो फिर इस जीवन का क्या फायदा ? ऐसे और भी बहुत सरे प्रश्न - तो दोस्तों ऐसे ही प्रश्नो का जवाब दूंगा में अपनी अगली पोस्ट में | 

 || अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी जो तो कृपया पोस्ट को लाइक / शेयर करना ना भूलें || 

 || और मेरे उत्साह और ज्यादा लिखने के लिए अपना कमेंट / विचार पोस्ट पे जरूर लिखें | साभार | धन्यवाद || 

 || आप मेरी पोस्ट्स को सबसे पहले पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे (दाहिनी तरफ ऊपर फॉलो बटन पर क्लिक करें )

लोकप्रिय पोस्ट