मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

कब क्या बोलें क्या ना बोलें

जीवन में कब क्या बोलना चाहिए क्या नहीं बोलना चाहिए ये जानना कोई कला से कम नहीं है | जिसने ये जान लिया समझो उसने अपने जीवन की आधी जंग जीत ली | 



बोलने के साथ ही हमें ये भी पता होना चाहिए की हमें कब चुप रहना है | 

बहुत से लोग ज्यादा बोलने की वजह से बिना वजह की परेशानियों में उलझते रहते है | पर मेरा मानना है कि जीवन की बहुत सी उलझने मात्र कम बोलने से ही सुलझ जाती है | 

कुछ लोगों के सामने ये समस्या होती है की वो जब बोल जाते है तब उसके कुछ समय बाद उनको ये अहसास तो हो जाता है की उन्हें उस समय सामने वाले को ये नहीं बोलना चहिये था या फिर कम बोलके भी काम चल सकता था लकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है और उनको लगता है कि अब पता नहीं मेरे बारे में वो क्या सोच रहे होंगे | 

तो आइये कुछ बिन्दुओ से मैं कुछ हद तक इस समस्या का समाधान करने की कोशिश करता हूँ | 

 - कभी भी किसी से उसकी स्वयं की बुराई न करें चाहे वो व्यक्ति कितना भी समझदार हो | क्यूंकि हमें लगता है की ये व्यक्ति समझदार है तो ये हमारी बात समझेगा लेकिन ये पूर्णतः सत्य नहीं है | लोग अपनी बुराई को सहज ही स्वीकार नहीं करते और वो आपको ही बुरा समझेंगे | हो सकता है की वो आपसे दूरियां भी बनाले | 

 - कभी भी अपने उम्र से छोटे लोगों से अपनी उम्र से बड़े लोगों की बुराई न करें | क्यूंकि आपको पता नहीं इससे अर्थ का अनर्थ भी हो सकता है | 

 - अपने ऑफिस में कभी भी किसी से भी अपने बॉस की बुराई न करें चाहे कोई आपका कितना भी विश्वासपात्र हो | क्यूंकि ये बातें एक न एक दिन आपके बॉस के पास पहुंच ही जाएँगी | 

 - कभी कभी हम देखते है की कोई बहस बहुत लम्बी छिड़ जाती है और उस बहस का कोई अंत होता हुआ नहीं दिखता तो उस समय आपको चुप रहकर या सामने वाले से सहमति जताते हुए उस बहस का अंत कर देना चाहिए | 

 - कोई आपके काम आपकी सहायता करे तो उसके काम कभी भी कोई गलतियां न निकालें | 

- अपने माता पिता से कभी भी ऊँची आवाज में बात न करें | यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांतिपूर्वक असहमति जतायें या फिर चुप रहें | 

- व्यंग करने से बचे | लोग आपके द्वारा किये गए सभी अच्छे कार्यों को तो भूल सकते है लेकिन आपके द्वारा किये गए एक व्यंग को हमेशा याद रखने की कोशिस करते है और समय आने पर सूद सहित उसको चुकाने का प्रयास करते है | 

 - सार्वजानिक रूप से किसी भी मित्र का परिहास न करें | वो इस चीज को मन ही मन बहुत बुरा लेंगे | 


|| साभार || 

|| अगर ये पोस्ट आपको अच्छी लगी जो तो कृपया पोस्ट को लाइक / शेयर करना ना भूलें || 

|| और मेरे उत्साह और ज्यादा लिखने के लिए अपना कमेंट / विचार पोस्ट पे जरूर लिखें | साभार | धन्यवाद || 

|| आप मेरी पोस्ट्स को सबसे पहले पढ़ने के लिए मुझे फॉलो करे (दाहिनी तरफ ऊपर फॉलो बटन पर क्लिक करें )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकप्रिय पोस्ट