सबसे पहले समझते है संयुक्त परिवार होता क्या है : संयुक्त परिवार उसे कहते है जिसमे माँ - पिता के साथ उनके एक या एक से अधिक बच्चे एक साथ रह रहे हो |
संयुक्त परिवार में रहने के फायदे और नुकसान दोनों है | इस पोस्ट में फायदों का बारे में ज्यादा बात नहीं करूँगा उन्हें दूसरी पोस्ट में साझा करने का प्रयास करूँगा |
संयुक्त परिवार में सामान्यत देखा जाता है की यदि बच्चे कुंवारे है तो कोई समस्याएँ नहीं आती समस्याएं आना शरू होती है जब एक से अधिक बच्चो का विवाह हो जाता है |
इसका ये मतलब कतई नहीं समझे की ये समस्याएँ उनकी पत्नियों की वजह से आती है | ये समस्याएँ परिस्थिति जन्य होती है |
आओ समझने की कोशिस करते है की ऐसा किन किन बातों की वजह से हो सकता है :
- जब सभी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की वो ज्यादा काम करते है
- जब सभी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की वो ज्यादा पैसे कमा रहे है बाकि लोग कम कमाते है |
- जब सभी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की बाकि लोग ज्यादा पैसा खर्च करते है |
- जब किसी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की वो मेरी पीठ पीछे बुराई करते है |
- जब किसी को ये ग़लतफ़हमी हो जाये की जब मुझे सहायता की जरुरत पड़ती है तो कोई मेरी सहायता नहीं करता
दोस्तों अभी तक हमने समझने की कोशिस की संयुक्त परिवार में समस्याओं के क्या क्या कारण हो सकते है | मैंने ऊपर संभावित कारण ही साँझा किये है लोगो के इनसे अलग कारन भी हो सकते है | आप उनको कमेंट सेक्शन में मुझसे साँझा कर सकते है में उनको इस पोस्ट में समाहित कर लूँगा |
आखिर क्या हो सकता है इन समस्याओं का हल ? संयुक्त परिवार में कैसे मिलजुल कर रहें ? :
- कभी भी किसी भी परिवार सदस्य की दूसरे परिवार सदस्य या किसी और व्यक्ति से पीठ पीछे बुराई ना करें | यदि परिवार का कोई सदस्य आपसे दूसरे सदस्य की बुराई करता है तो उसे तुरंत टोके और समझाएं की बुराई करने से कोई फायदा नहीं होगा बल्कि ये और गलतफहमियां ही बढ़ाएगा | अच्छा होगा की तुम सीधे ही उससे इस बात के बारे में बात कर लो |
- परिवार के किसी भी सदस्य की सहायता करने में कभी भी पीछे नहीं हटे | चाहे सहायता पैसों की हो या शारीरिक श्रम की | जैसे की यदि किसी को जल्दी सुबह रेल पकड़नी है तो आप जल्दी जागने से न घबराएं | किसी को अस्पताल दिखा के लाना हो तो साथ जाएँ
- किसी के पैसे ज्यादा खर्च करने पर गुस्सा न हो, समय आने पर पैसे आपको भी खर्च करने पड़ेंगे | चाहे वो बच्चो के कपडे हो या कही बाहर घूमने जाना हो या किसी शादी में जाना हो |
- एक दूसरे का अपमान कभी भी न करे | लोग अपमान को कभी भी नहीं भूलते | खासकर व्यंग न करे | मजाक में भी |
- पीठ पीछे एक सदस्य से दूसरे सदस्य की प्रशंसा करे | इससे एक दूसरे में विश्वास बढ़ता है |
|| साभार ||

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें